कौन लोग रात में सोते कम हैं और जागते अधिक ?
शास्ता बुद्ध ने कहा :-
भिक्खुओं! ये पाँच ऐसे हैं जो रात में सोते कम हैं और जागते अधिक हैं।
कौन से पाँच?
भिक्खुओं! पुरुष की कामना करने वाली स्त्री रात में सोती कम है, जागती अधिक है।
भिक्खुओं! स्त्री की कामना करने वाला पुरुष रात में सोता कम है, जागता अधिक है।
भिक्खुओं! चोरी की कामना करने वाला चोर रात में सोता कम है, जागता अधिक है।
भिक्खुओं! राजकीय काम-काज में लगा हुआ राजा सोता कम है, जागता अधिक है।
भिक्खुओं! जो भिक्खु (आस्रवों से) विसंयोग की कामना करने वाला होता है, रातमें सोता कम है और जागता अधिक है।
भिक्खुओं! ये पाँच ऐसे हैं जो रातमें सोते कम हैं, जागते अधिक है।
नमो बुद्धाय 🙏🙏🙏
Ref: निद्रा सुत्त: अन्गुतरनिकाय
08.08.2023


0 टिप्पण्या