भीम प्रकाश बौद्ध उप संपादक मध्य प्रदेश 

इंदरगढ़/  बारिश के दिनों में यहां चारों ओर गंदे पानी के भराव एवं कीचड़ ही कीचड़ नजर आती है जिससे विषैले कीटाणुओं का खतरा भी यहाँ कम नहीं है हमने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को यह बात बताई लेकिन उन्होंने पक्की सड़क एवं सीसी खारजा बिछाए जाने की ध्यान नहीं है जब अधिकारियों द्वारा सड़क मुरम नहीं डलवाई गई तो साधन संपन्न लोगों ने अपने पैसे से मोरम डलवा कर अस्थाई मार्ग बना लिया था अब वह मार्ग कुछ वर्षों बाद जर्जर स्थिति में पहुंच गया है और जब पानी बरसता है तो वह है रास्ता पानी के भराव में आ जाता है जिससे स्थानीय लोग उसमें से निकलने के लिए मजबूर हो जाते हैं आखिर कब तक स्थानीय लोग अपने पैसे से  मुरम डलवाते रहेंगे  यह बहुत बड़ी समस्या है जब अधिक  बरसात हो जाती है छोटे छोटे बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाते हैं इस बस्ती में मजदूर वर्ग भी रह रहे हैं आखिर वह है कैसे निकाले सबसे बड़ी समस्या है रोजी-रोटी का संकट  खड़ा होता है कि आखिर  वह अपनी हाथ ठेला कैसे निकाले क्योंकि पानी का भराव इतना अधिक है कि वह निकलना भी मुश्किल भरा हो जाता है फिर भी नगर परिषद कोई ध्यान नहीं दे रही है की फारसी कारण किया जाए जिससे कि लोगों को राहत मिल सके कई पंचवर्षीय योजना निकल गई लेकिन आज तक पक्की फारसी कारण नहीं देख सके स्थानीय नागरिक यह समस्या कामत रोड जिओ टावर के पास की है दुर्गा कॉलोनी के रहवासी कई वर्षों से विकास की इंतजार कर रहे हैं की कभी विकास होगा लेकिन कभी भी विकास नहीं होता है नल जल योजना कई वर्षों से यहां तक नहीं आ पाई है जिससे स्थानीय निवासी पानी के लिए बेहद परेशान होते देखे जा सकते हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कुंभकरण की निद्रा में डूबे रहते हैं उनका विकास से कोई सरोकार नहीं है यह अकेले वार्ड क्रमांक 14 की हालत नहीं है ऐसे कई मोहल्ले हैं जो दुर्दशा का जीवन जी रहे हैं कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ ध्यान देने की जरूरत नहीं समझते हैं इस प्रकार के हालात इंदरगढ़ के हैं