चित्रा न्युज संवाददाता
भंडारा :-अरबिया तालीमुल इस्लाम मदरसा राष्ट्रीय महा. क्र.6,रायपुर रोड पलाडी में मुस्लिम समाज के दीनी, इल्मि,दावती प्रोग्राम का 23 दिसंबर 2025 बरोज मंगलवार को (शाम मगरिब बाद से रात के 10.00 बजे तक) आयोजन किया गया है।
इस प्रोग्राम में मौलाना कारी जनाब रशीद अहमद साहब अजमेरी (शैखूल हदीस दारुल उलूम अशरफियां रांदेर (गुजरात) उचित व महत्वपूर्ण मार्गदर्शन करनेवाले है।लिहाजा मुस्लिम भाइयों से इस प्रोग्राम में ज्यादा से ज्यादा तादाद में शरीक होकर कार्यक्रम का लाभ उठाने का आह्वान अरबिया तालीमुल इस्लाम मदरसा, पलाडी की जानिब से किया गया है।
प्रोग्राम पश्चात खाने का इंतजाम किया गया है।


0 टिप्पण्या