चित्रा न्युज
भंडारा :-ज्येष्ठ नागरिक संघ व पतंजलि योग समिति की ओर से भंडारा के समीप जल पर्यटन स्थल को भेंट दी।मॉर्निंग वॉक पर जानेवाले ज्येष्ठ नागरिकों ने उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया।जल पर्यटन साकार होने पर यहां पर्यटन मे वृद्धी होंगी ऐसा प्रमुख योग शिक्षक श्री शाम कुकडे ने प्रतिपादन किया।,श्री अतुल वर्मा ने अपने सुंदर मनोगत में ये प्रकल्प जिले के लिए एक वरदान सिद्ध होकर दुनिया के नक्शे में स्थान पा सकेगा ऐसा कहा।
पर्यटन के क्षेत्र में कार्यरत ग्रीन हेरिटेज पर्यटन संस्था के संस्थापक मो सईद शेख ने बताया कि यहां देश_विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने _*ये वादिया ये फिजाएं बुला रही है तुम्हे.*..ऐसे संगीत की तालपर आमंत्रित करने का प्रयास हो और जब वे यहां भेंट दे तब वे सहसा कह उठे कि *अरे दिल कहे रुक जारे रुक जा,यहीं पे कही,जो बात इस जगह,है कहीं पर नहीं...।
पर्यटक आकर यहां की समंदर जैसी भव्यता,प्राकृतिक सुंदरता, वैनगंगा की अथाह मनोहारी जल_राशि व रमणीय दृश्य देखकर केरल के( ऊटी),गोवा के(अंजुमन_ बीच, ड़ोनापॉला_ प्वाइंट) मुंबई की (जुहू, चौपाटी ),कश्मीर की (डल_झील,चिनार के पेड़ों)जैसे खूबसूरत डेस्टिनेशन को कुछ देर के लिए भूल जाय और भंडारा के इस डेस्टिनेशन की खूबसूरत यादें साथ लेकर जाय।
इस अवसरपर मारुती पुडके, डॉ. रमेश खोब्रागडे,भीष्म टेंभूर्णे, चींधुजी बूधे,दिलीप वाल्दे,इश्र्वरलालजी काबरा, यशवंत बीरे,निती जैन,वसंत कुर्वे, छाया मेश्राम,सुरेंद्र पांडे,अंकुश हल्मारे,प्रभुदास पराते,दिलीप वाघाये,ललित बिसेन,सोहेल खान,नौशाद खान, दिलशाद मलिक आदी बडी संख्या मे ज्येष्ठ नागरिक,योग साधक उपस्थित थे.


0 टिप्पण्या