Ticker

6/recent/ticker-posts

दो दिवसीय निःशुल्क शिविर में बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा और माइंड योग के गुर

चित्रा न्युज प्रतिनिधी 
भंंडारा  :-राम जी की नन्ही सेना एवं मैया सहेली ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय निःशुल्क शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 50 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शारीरिक एवं मानसिक विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
शिविर के दौरान गणेश सर द्वारा बच्चों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने वर्तमान समय में बच्चों के साथ होने वाली असुरक्षित घटनाओं से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां एवं सरल टिप्स साझा कीं, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी।
वहीं, नूपुर लाहोटी द्वारा माइंड योगा सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को ब्रेन डेवलपमेंट, ध्यान लगाने की विधि एवं एकाग्रता बढ़ाने के उपाय सिखाए गए। इस सत्र ने बच्चों के मानसिक विकास को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर की विशेषता यह रही कि इसमें शारीरिक और मानसिक—दोनों प्रकार की क्षमताओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला। दोनों दिनों में बच्चों को शरबत का वितरण भी किया गया।
विशेष रूप  से महाराष्ट्र स्टेट topper 12th  commerce गीतिका धूत  का विशेष रूप  से  सत्कार  किया  गया 
कार्यक्रम के सफल संचालन में मैया सहेली ग्रुप की शीला हेड़ा, गीता सारडा, शोभा मंत्री, कंचन मंत्री, हीरा अग्रवाल एवं सुषमा मुंदड़ा का विशेष योगदान रहा। साथ ही उमा मंत्री, दिव्या जैन एवं सरोज मिश्रा का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।
शिविर अत्यंत सफल एवं लाभकारी रहा। बच्चों एवं अभिभावकों ने ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या