चित्रा न्युज संवाददाता
भंडारा :-"आनंद मेला हमारे जीवन का उत्सव,त्योहार है,ये हमें नई ऊर्जा प्रदान करता है।आनंद मेला ये केवल आयोजन ही नहीं बल्कि खुशी ,उल्लास व रचनात्मकता का एक उत्सव है"।"ये खेल,संगीत ,स्वादिष्ट व्यंजनों का एक मनमोहक संगम है"ऐसा प्रतिपादन ग्रीन हेरिटेज सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष सईद भाई शेख ने किया,
वे मौलाना अबुल कलाम आजाद उर्दू हाई स्कूल व जूनियर कॉलेज तथा डॉ.जाकिर हुसैन उर्दू कॉन्वेंट व प्राइमरी स्कूल(नगर परिषद) के सौजन्य से 17 दिसंबर को आयोजित "आनंद मेला,फूड फेस्टिवल" के उद्घाटन पर अध्यक्ष के रूप में वे बोल रहे थे। इस अवसरपर मुख्याध्यापक अजीज अहमद,प्रमुख अतिथि रिटा.सहा.पुलिस निरीक्षक लियाकत खान,मुश्ताक शेख, रियाजुद्दीन शेख,स्कूल के समस्त टीचर्स, स्टॉफ आदि उपस्थित थे,प्रथम मान्यवर अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। लियाकत खान,मुख्याध्यापक मा अजीज अहमद आदि ने भी मार्गदर्शन किया। इसके पहले दिनों में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई,बच्चों ने पूरे जोश_खरोश के साथ खेलों में भाग लिया।15 दिसंबर को विज्ञान,कला और हस्तकला प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने बनाए हुए मॉडल और कलाकृतियां प्रदर्शित की,जिन्हें सभी ने सराहा।आनंद मेला में बच्चों,पालकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक ऐसे लजीज ,स्वादिष्ट व्यंजन,पकवान बनाकर लाए,
।बच्चों का जोश,उत्साह देखते ही बनता था ।अतिथियों द्वारा मेले का निरीक्षण कर बच्चों द्वारा लगाए गए तरह_तरह के स्वादिष्ट व्यंजन, डिशेज की काफी प्रशंसा कर उनकी हौसला अफजाई की गई।लियाकत खान ने कुछ फिल्मी नगमे प्रस्तुत कर उपस्थितो का मनोरंजन किया.आनंद मेले में शामिल सभी स्टॉल्स को अतिथीयों के हाथों वॉटर बैग देकर उनका उत्साह द्विगुणित किया गया। हायस्कूल इंचार्ज निशात नसीम खान,अर्जुमन राहिल रिज़वी, प्राइमरी इंचार्ज सफिया बेगम,वैभवी डहारे,तथा फिजा खान,अंजुम सिद्दीकी, मोहम्मद अल्ताफ, माजिया शेख, महरोज इफत,अफरोज शेख, रूबिना मॅडम, शबिस्तान खान, रिफा अख्तर,सोमय्या खान, ऊजमा शेख ई. सभी शिक्षकोने संपूर्ण मैनेजमेंट के सफल संचालन हेतु विशेष परिश्रम किया।जिसमे विद्यार्थी,पालक,स्टाफ आदी का भी सहकार्य प्राप्त हुआ.


0 टिप्पण्या