चित्रा न्युज संवाददाता
भंडारा :-नगर परिषद द्वारा नगर परिषद स्कूलों एवं जूनियर कॉलेजों के एसएससी तथा एचएससी टॉपर्स विद्यार्थियों के सम्मानार्थ विशेष सत्कार समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में भंडारा नगराध्यक्ष श्रीमती.मधुरा मदनकर,न.प.मुख्याधिकारी श्री. जुम्मा प्यारेवाले, उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला भोपे, शिक्षण सभापति श्रीमती.प्रीति गाढ़वे तथा प्रशासन अधिकारी श्रीमती.प्रगति वाघमारे मैडम व समस्त नगर सेवक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
मान्यवरों ने विद्यार्थियों को सतत मेहनत, अनुशासन एवं उच्च शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद उर्दू हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज के एसएससी एवं एचएससी टॉपर्स विद्यार्थियों का सत्कार कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के मुख्याध्यापक अज़ीज़ अहमद, मुश्ताक़ शेख़, तनवीर अहमद, शाहेदा बेगम, निशात खान, अर्जुमंद रिज़वी सहित पालकगण उपस्थित रहे।*
*कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भी अपने विचार व्यक्त करने का अवसर दिया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने नगर परिषद, शिक्षकों एवं पालकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।


0 टिप्पण्या