चित्रा न्युज प्रतिनिधी
भंडारा :-10 वीं महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड का परिणाम सोमवार,8 मई को घोषित किया गया। जिस में मौलाना अबुल कलाम आजाद उर्दू महाविद्यालय का रिज़ल्ट 97.36 फीसदी रहा। इस परीक्षा में वानिया फातिमा साकि़ब अली सैय्यद 81.40%अंक हासिल कर स्कूल
में प्रथम आयी हैं। दूसरा क्रमांक मेहविश मोहम्मद अकी़ल शेख़ 78.80 प्रतिशत और तीसरा क्रमांक तनवीर अयमन गु़लाम सरवर कौनैन शेख़ ने 75.80% हासिल किया है। छात्राओं की सफलता पर नगर परिषद के मुख्याधिकारी जुम्मा प्यारे वाले, प्रशासन अधिकारी प्रगति वाघमारे स्कूल मुख्याध्यापक अज़ीज़ अहमद मुश्ताक़ शेख़ व समस्त स्कूल स्टाफ ने सभी सफल छात्र,छात्राओं का अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


0 टिप्पण्या