Ticker

6/recent/ticker-posts

50 साल बाद मिलकर जब भावुक हुई बचपन की सहेलियों


चित्रा न्युज प्रतिनिधी 
भंडारा :-तुमसर तहसील के अंबागड़  के मंजूरअहमद शेख के छोटे बेटे रिजवान की शादी के अवसर पर रामटेक के आनंदीबेन सेलिब्रेशन लॉन में आयोजित शादी समारोह में मंजूर अहमद शेख की बहन अख्तर सलीम शेख अपने भतीजे के कार्यक्रम में शामिल हुईं। उसी समय रामटेक  निवासी रेयान सुपर हॉस्पिटल (रामटेक )की संचालिका बेबीनंदा डोंगरे को पता चला कि उनकी बचपन की सहेलीअख्तर वहां आई है तो उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी गहरी दोस्त अख्तर से मुलाकात की और दोनों भावुक हो गईं।
इस मौके पर बेबीनंदा की बेटी डॉ. वैशाली डोंगरे (डायरेक्टर रेयान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रामटेक), नाती-पोते तथा शाहीन शेख, रजिया मंजूर शेख आदि मौजूद थे।
अंबागड़ में रहते हुए 50 साल पहले, सन् 1970 से 1975 के दौरान जिला परिषद पूर्व माध्यमिक स्कूल (अंबागड़) में पहली से पांचवीं तक दोनों ने साथ पढ़ाई की थी। दोनों में गहरी दोस्ती थी और वैसे ही दोस्ती अख्तर के पिता स्व. फैजमोहम्मद शेख और बेबीनंदा के पिता वासुदेव भुतांगे के बीच भी थी। अख्तर शादी के बाद तुमसर में बस गईं, जबकि बेबीनंदा जवाहरनगर और फिर रामटेक में स्थायी हुईं।


टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या