Ticker

6/recent/ticker-posts

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मणिपुर के सीमावर्ती कस्‍बे मोरेह में दौरा किया और विभिन्‍न सामाजिक संगठनों के नेताओं के साथ शांति वार्ताएं कर रहे हैं


दिल्ली(एआरआई):-केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मणिपुर के सीमावर्ती कस्‍बे मोरेह में कई सामाजिक संगठनों के नेताओं के साथ अनेक शांति वार्ताएं कर रहे हैं। म्‍यांमा की सीमा से लगे इस कस्‍बे में विभिन्‍न समुदायों के लोग अनेक वर्षों से मिलकर रह रहे हैं। परन्‍तु, अब बहुसंख्‍यक समुदाय के अधिकतर लोग कस्‍बे को छोडकर चले गये हैं और म्‍यांमां समेत कई अन्‍य जगहों पर शरण लिये हुए हैं। इन लोगों के घरों में आग लगा दी गई थी। मणिपुर में हाल के संकट में मोरेह सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। गृहमंत्री आज दोपहर में मोरेह में बहुसंख्‍यक समुदाय के प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। वे मिती समुदाय के लोगों के साथ भी शांति वार्ता में भाग लेंगे। श्री शाह का कांगपोक्‍पी जिले का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।


इस बीच, पूर्वी इम्‍फाल जिले के लितनपोक्‍पी गांव में सुरक्षाबलों और संदिग्‍ध उग्रवादियों के बीच रूक-रूककर गोलीबारी हो रही है।

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या