दिल्ली(एआईआर):-बालासोर रेल दुर्घटना में अब तक बिहार के 40 लोगों के मारे जाने की खबर है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि मृतकों में सबसे ज्यादा मुजफ्फरपुर और मधुबनी के लोग शामिल है। बिहार के अधिकारियों के चार सदस्यों का एक दल घायल लोगों की मदद और मृतकों की पहचान करने के लिए ओडिशा में मौजूद है।


0 टिप्पण्या