Ticker

6/recent/ticker-posts

जाल में छटपटाते पंछी को सीनियर सिटीजन ग्रुप ने दिया जीवनदान


चित्रा न्युज संवाददाता
भंडारा :-शीत ऋतु में कुछ देश_ विदेशी पंछी चैतन्य पुलिस ग्राउंड स्थित तालाब पर जलक्रीड़ा करते हुए पाए जाते है.तालाब में जमें गाल,कांटेदार वनस्पति,जाल आदि इन बेजान पंछियों के लिए एक  बड़े बाधक  सिद्ध होते है.
एक ऐसा ही डोकरी नामक पंछी तालाब में जाल में फंसा छटपटाते हुए, उसके पैर फसे  होने से वो उड नही पा रहा था.प्रात: यहाँ टहेलने हेतू आनेवाले  सीनियर सिटीजन ग्रुप के लियाकत खान तथा श्रावण गजभिए,हेमराज दहीवले,सुखराम गाढवे, नागो खोबरागड़े, वाहणे,पूर्व नगरसेवक अंबादे,मेहर, मदारकर आदि ने ये दृश्य देखते ही उसकी मदत हेतु आगे आकर उस पंछी को तालाब के बाहर निकालकर उसके पैर में अटके जाल से उसे निकालकर उसे जीवनदान दिया,और पंछी आजाद होकर आसमान में उड़ गया.इस हेतु सीनियर ग्रुप के इस प्रयास की प्रशंशा की जा रही है/

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या