(रामजी की नन्ही सेना ने शोभायात्रा में लगाये चार चाँद)
भंंडारा:-रामजी की नन्ही सेना द्वारा रामनवमी का पावन उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर प र भव्य शोभायात्रा राम मंदिर से हनुमान मंदिर तक निकाली गईf, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा में नन्हे-मुन्ने बच्चे वानर सेना के रूप में सजे-धजे, हाथों में राम नाम की पताका और “राम नाम” लिखे पत्थर लेकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सभी बच्चों ने साफा पहनकर शोभायात्रा की सुंदरता को और बढ़ाया। श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकियां भी शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं। विशेष रूप से राम सेतु के हाथ से बनाए गए पोस्टर्स लोगों के आकर्षण का केंद्र बने।
हनुमान मंदिर पहुंचकर नन्हे राम का जन्मोत्सव बड़े ही भावपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस दौरान हनुमान चालीसा पाठ राम स्तुति, बच्चों के मनमोहक नृत्य और आरती का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में सराबोर हो गया। आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विजया काबरा,उर्मिला सारडा गीतासारडा शीला हेड़ा,हीरा अग्रवाल, शोभा मंत्री, मंगला हेड़ा, भगवती जाजू, सुषमा झवर एवं सुषमा मुंडड़ा का विशेष योगदान रहा। वहीं दिव्या जैन,सरोज मिश्रा, विनिता सारड़ा के साथ श्वेता तल्दार, सरिता डाहारे, रावी थानथराटे ,मधु कटंकार का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।
जय पटेल, ऋषिता झंवर द्वारा निःशुल्क ऑटो सेवा प्रदान की गई.
समस्त उपस्थित जनों ने रामजी की नन्ही सेना द्वारा आयोजित इस भव्य शोभायात्रा एवं कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। पूरा आयोजन आनंदमय वातावरण में संपन्न हुआ।


0 टिप्पण्या