Ticker

6/recent/ticker-posts

मध्य प्रदेश के भोपाल में केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने एक विशाल रोजगार मेला सह श्रमिक चौपाल का आयोजन किया


भोपाल(एआरआई):-मध्य प्रदेश के भोपाल में केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने एक विशाल रोजगार मेला सह श्रमिक चौपाल का आयोजन किया। राज्‍य सरकार के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार तथा श्रम विभाग के सहयोग से आयोजित इस मेले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव ने चुने गये उम्‍मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

रोजगार मेले में कुल एक सौ सात नियोक्ताओं ने भाग लिया। रोजगार मेले में नौकरी के इच्‍छुक तीन हजार 300 लोग शामिल हुए, नियोक्‍ताओं ने जिनमें से छह सौ 30 से अधिक उम्‍मीदवारों को मौके पर ही चुन लिया ।

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या