हैद्राबाद(एआईआर):-तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चन्द्रशेखर राव ने ओडिशा के बालेश्वर में बहनागा स्टेशन के नजदीक कोरोमंडल एक्सप्रेस की दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य और केन्द्र सरकार से घायलों को बेहतर उपचार और मृतकों के परिजनों को पर्याप्त सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया


0 टिप्पण्या