कोलकाता(एआईआर):-बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दोपहर बालेश्वर में राहत कार्यों का जायजा लेंगी। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटनास्थल का दौरा करने के अलावा वे घायलों से मिलने अस्पताल भी जाएंगी। कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है और ओडिसा सरकार के साथ संपर्क बनाया हुआ है। राहत और बचाव कार्यों के लिए विशेष दलों को रवाना कर दिया गया है।
कोलकाता में बांग्लादेश उप-उच्चायोग कोरोमंडल एक्सप्रेस से इलाज के लिए कल वेल्लोर जा रहे बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए ओडिसा सरकार और रेल अधिकारियों के संपर्क में हैं। बांग्लादेश उप-उच्चायोग का हॉटलाइन नम्बर है - 91 90 3835 35 33 है।


0 टिप्पण्या