श्री सक्सेना ने कल यमुना के तटों का दौरा किया और बाढ़ की स्थिति तथा उससे निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की स्थिति में सहायता के लिए एनडीआरएफ के दल तैनात किए गए हैं। उपराज्यपाल ने दिल्ली की जनता से अपील की कि घबराएं नहीं और बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा।
उपराज्यपाल ने प्रगति मैदान की सुरंग में भरे पानी की निकासी के प्रयासों का भी जायजा लिया। इस बीच, दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड 207. 95 मीटर पर पहुंच गया है। इस प्रकार जलस्तर ने 1978 के 207.49 मीटर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ जलभराव वाले क्षेत्रों में फंसे हुए लोगों को निकालने के काम में लगे हुए हैं।


0 टिप्पण्या