(सनफ्लॅग, ऑर्डनन्स फैक्टरी, पोलीस कार्यालय, हिंदुस्थान कम्पोजिट की क्रिकेट टीमें सेमीफायनल में )-
चित्रा न्युज संवाददाता
भंंडारा:-दि. 11/05/2026 से चल रही सनफ्लॅग विदर्भ औद्योगिक क्रिकेट टूर्नामेंट समापन की ओर अग्रसर है। अभी तक खेले गये मैच में ये 4 टीमें सेमीफायनल में पहुंच गई हैं:
1. *एस.पी. ऑफिस भंडारा*
2. *ऑर्डनन्स फैक्टरी भंडारा*
3. *सनफ्लॅग कंपनी वरठी*
4. *हिंदुस्थान कम्पोजिट गडेगाव*
सेमीफायनल का मुकाबला दि. 18/05/2026 को एस.पी. ऑफिस भंडारा Vs. ऑर्डनन्स फैक्टरी भंडारा तथा सनफ्लॅग कंपनी बरनी Vs. हिंदुस्थान कम्पोजिट गडेगाव (लाखनी )के बीच खेला जायेगा। इसमें जीतने वाली टीम दिनांक 19/05/2026 को सनफ्लॅग ग्राउंड पर फायनल मुकाबला खेलेगी।
16 /05/2026 को खेले गये मैच में एस.पी. ऑफिस भंडारा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रन बनाये, जिसका डिफ्यूजन कंपनी नागपुर की टीम चेस नहीं कर पाई और पूरी टीम 65 रन पर आउट हो गयी। इसमें मैन ऑफ द मैच गजानन (पोलीस विभाग) रहे, जिन्होंने शानदार 36 रन बनाये।
दूसरी मैच सनफ्लॅग कंपनी बरनी विरुद्ध अशोक लेलैंड गडेगाव के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुये सनफ्लॅग टीम ने 148 रन बनाये जिसको अशोक लेलैंड ( लाखनी) की टीम चेस नहीं कर पाई और पूरी टीम 40 रन पर ही सिमट गयी। मैन ऑफ द मैच समीर पटेल (HR विभाग) इन्हें दिया गया। जिन्होंने पूरी पारी में 5 विकेट लिये।
इस टूर्नामेंट में विशेष रूप से सनफ्लॅग HR हेड सतीश श्रीवास्तव साहब एवं अशोक लेलैंड की ओर से प्लांट हेड ठाकरे साहब, शिंदे साहब, मारोतकर साहब एवं यूनियन पदाधिकारी उपस्थित थे। क्रिकेट टूर्नामेंट में चाय-नाश्ते की व्यवस्था सनफ्लॅग क्रिकेट ग्राउंड कमेटी की ओर से अच्छी तरह से आयोजित किया गया।


0 टिप्पण्या