Ticker

6/recent/ticker-posts

जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड में चार आतंकवादी मारे गये


जम्मू(एआईआर):-जम्‍मू कश्‍मीर में सीमांत जिले पुंछ में सेना और पुलिस के संयुक्‍त अभियान में चार आतंकी मारे गये। पुंछ जिले के सिंधारा क्षेत्र में कल संयुक्‍त अभियान की शुरूआत हुई। आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की पहली मुठभेड कल रात लगभग साढे ग्‍यारह बजे हुई। इसके बाद रात्रि निगरानी के अन्‍य उपकरणों के साथ ड्रोन तैनात किए गए। आज तडके फिर शुरू हुई मुठभेड में चार आतंकी मारे गए। मृतक आतंकियों की पहचान की जा रही है। 

   

सुरक्षाबलों ने दो और आतंकियों को भी मार गिराया है। बलों ने नियंत्रण रेखा के निकट 16 और 17 जुलाई की रात पुंछ जिले के कृष्‍णा घाटी सेक्‍टर में एक बडी घुसपैठ को नाकाम किया। 

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या