[बोधगया]
अद्भुत संयोग: वैशाख पूर्णिमा
1] सिद्धार्थ राजकुमार का जन्म वैशाख पूर्णिमा के दिन लुम्बनि वन में साल वृक्ष की छाया में, प्रकृति की गोद में हुआ। यह प्रथम संयोग था।
2] सिद्धार्थ राजकुमार के गृह त्याग, महाभिनिष्क्रमण के बाद ६ वर्ष की साधना के बाद उरूवेला, वर्तमान बोधगया में वैशाख पूर्णिमा की रात को पिपल के वृक्ष तले सम्यक संबोधि की प्राप्ति हुई। ज्ञान की प्राप्ति भी प्रकृति की गोद में। यह दुसरा संयोग था।
उस समय उनकी आयु थी ३५ साल ।
झान की प्राप्ति के कारण वे बुद्ध कहलाये।
बोघि की प्राप्ति के समय बुद्ध के हर्षोल्लास- उदान कथन आज भी झानी मनुष्यों के लिए महत्वपूर्ण है।
"अनेकजातिसंसारं, सन्धाविस्सं अनिब्बिसं ।
गहकारकं गवेसन्तो, दुक्खा जाति पुनप्पुनं ।।"
अर्थात :
बिना रूके अनेक जन्मों तक इस संसार में दौड़ता रहा । (इस काया रूपी) गृह को बनाने वाले को खोजते पुन: पुन: दु:ख- जन्म में पडता रहा ।
"गहकारक ! दिट्ठोसि ,
पुन गेहं न काहसि ।
सब्बा ते फासुका भग्गा, गहकूटं विसंङ्खितं ।
विसङ्खार गतं चित्तं, तण्हानं खयमज्झगा ।"
अर्थात :
हे गृहकारक ! ( घर बनानेवाले) ,
मैंने तुझे देख लिया,
(अब) फिर तू घर नहीं बना सकेगा ।
तेरी सभी कडियां भग्न हो गयीं,
गृह का शिखर गिर गया ।
चित्त संस्कार रहित हो गया ।
तृष्णाओं का क्षय हो गया हैं।
भवचक्र का कारण और भवचक्र से निवारण, यही उदान में उद्घोषित हुआ है।
3] तीसरा अद्भूत संयोग हुआ कुशीनगर में। तब तथागत बुद्ध की आयु ८० हुईं थी। तथागत महापरिनिर्वाण को प्राप्त करने वाले थे। उस दिन भी वैशाख पूर्णिमा थी। वही प्रकृति की गोद में पूर्णिमा की रात बितने के कुछ समय पहले दो साल वृक्ष के बीच महापरिनिर्वाण में प्रवेश किया।
बुद्ध ने अंतिम क्षणों में जो कहा वह संसार के दु:ख दूर करने का उपाय है।
तथागत बुद्ध ने कहा -
" हन्द दानि भिक्खवे !
आमन्तयामि वो वयधम्मा संखारा ,
अप्पमादेन सम्पादेथाति ।"
अर्थात
हन्त ! भिक्खुओ, अब तुम्हें कहता हूँ, ' संस्कार नाशमान हैं ।'अप्रमाद के साथ (निर्वाण) प्राप्त करो ।"
उन तीनों अद्भुत ऐतिहासिक संयोग के कथन से सब का मंगल हो।
दुनिया भर के बौद्धों के लिए सबसे पवित्र स्थान है,बोधगया।
लोग प्रश्न करते है- बुद्ध का जन्म कहां हुआ? झट से
उत्तर होता है- लुम्बिनी। वास्तव में गौतम बुद्ध का जन्म हुआ- बोधगया में। लुम्बिनी में बोधिसत्त्व सिद्धार्थ का जन्म हुआ था। ईसा पूर्व 563 में वैशाख पूर्णिमा के दिन लुम्बिनी वन में साल वृक्ष के नीचे सिद्धार्थ बोधिसत्त्व का जन्म हुआ, जिसका नाम रखा गया सिद्धार्थ। बोधिसत्त्व सिद्धार्थ ने 29 साल की उम्र में गृहत्याग किया जिसे इतिहास में महाभिनिष्क्रण कहते है। सिद्धार्थ गौतम ने 6 वर्ष ध्यान साधना के द्वारा सत्य की खोज की। उस दिन सिद्धार्थ गौतम की आयु 35 वर्ष थी। वैशाख पूर्णिमा की रात को पीपल वृक्ष तले ज्ञान प्राप्ति हुई। सिद्धार्थ गौतम बुद्ध हुए, सम्यक सम्बुद्ध हुए। जन्म-जन्मान्तर के रहस्यों को जान लिया, कुदरत के नियमों को जान लिया, चार अरिय सत्यों को जान लिया और पुनर्भव से मुक्त हो गए। उसी क्षण प्रमुदित हुए और उनके मुंह से उद्गार निकल पडे जिसे उदान कहते है।
सम्यक सम्बोधि प्राप्त करने पर तुंरत भगवान के उदान-
"अनेकजातिसंसारं,
सन्धाविस्सं अनिब्बिसं ।
गहकारकं गवेसन्तो,
दुक्खा जाति पुनप्पुनं ।।
गहकारक ! दिट्ठोसि,
पुन गेहं न काहसि ।
सब्बा ते फासुका भग्गा,
गहकूटं विसंखतं ।
विसंखारगं चित्तं,
तण्हानं खयमज्झगा।
इस उदान से स्पष्ट होता है कि जन्म मरण के फेरे बनाने वाला कोई नहीं है। जन्म मरण के फेर तृष्णा ही है। उन तृष्णा का समुच्छेद हो गया तो जन्म- मरण के टल।
बुद्ध ने देखा यह जन्म-मरण का चक्र दु:खदायक है। बुद्ध ने देखा की दु:ख है, दु:ख का कारण है, दु:ख का निवारण है दु:ख निवारण के लिए मार्ग है। इन चार मूलभूत कारणों की खोज बुद्ध की मौलिक खोज थी, अपने ध्यान (विपश्यना) के बल पर सत्य खोजा गया था। इन चार सत्यों को बौद्ध ग्रंथों में अरिय सत्य से जाना जाता है और दु:ख मुक्ति के मार्ग को अरिय अष्टांगिक मार्ग कहते है।
वहीं पीपल के वृक्ष के नीचे बैठे हुए बुद्ध एक सप्ताह विमुक्ति का आनंद लेते रहे। उस स्थान को आज वज्रासन कहते है क्योंकि सिद्धार्थ गौतम ने उसी स्थान पर अधिष्ठान लिया था - " चाहे मेरी त्वचा, नसें और हड्डीयां ही बाकी रह जाएं,चाहे मेरा सारा मांस और रक्त शरीर से सुख जाए किन्तु बिना ज्ञान प्राप्त किए मैं इस आसन का त्याग नहीं करूंगा।"
सम्बोधि प्राप्त होने के बाद सम्यक सम्बुद्ध ने वहां आसपास सात सप्ताह बिताए। बौद्ध साहित्य में सात सप्ताहों का वर्णन निम्न प्रकार मिलता है-
पठमं बोधि पल्लकं,
दुतियंच आनम्मिसं,
ततियं चंकमनं सेट्ठं,
चतुत्थं रत्नाघरं,
पंचमं अजपालंच,
मुचलिन्देन छट्ठमं,
सत्तमं राजायतनं,
वन्दे तं मुनिसेवितं।
यह सात पवित्र स्थान धम्म संवेग जगाते है। जो कोई श्रद्घालु बौद्ध उन सात स्थान पर, जहां-जहां भगवान के चरण पडे थे, वह भावविभोर हो जाता है। ध्यानी विपश्यी बौद्ध उपासक/ उपासिका जब "रत्न घर" के सामने बैठकर ध्यान करते है तब उन्हें प्रतीत्यसमुत्पाद का अनुभव होता है।
महाबोधि महाविहार की पवित्र भूमि बौद्धों के लिए महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थान है।
सम्यक सम्बोधि के पूर्व सिद्धार्थ गौतम ने उरूवेला में देहदमन करते हुए ध्यान साधना की, शरीर को अनेक प्रकार से कष्ट दिया। परिणामस्वरूप उनका शरीर हाडपंजर हो गया, शरीर दुर्वर्ण और दुर्बल हो गया लेकिन ज्ञान की प्राप्त नहीं हुआ। तब उन्हों ने सुजाता की खीर ग्रहण किया और निरंजना नदी पार करके वर्तमान महाबोधि महाविहार की जगह पहुंचे। जहां सिद्धार्थ गौतम ने घोर साधना की उसी स्थान आज प्रागबोधि (डोंगेश्वरी) नाम से प्रसिद्ध है। निरंजना नदी भी आज भी बहती है। सुजाता ने सिद्धार्थ गौतम को जहां खीर खिलाई थी उस जगह आज बकरोल गांव के पास है। सुजाता गढ स्तूप सेनानी गांव का ऐतिहासिक साक्ष्य है।
बोधगया पहुंचने के लिए गया जंक्शन तक रेलमार्ग की सुविधा है। बोधगया पहुंचने के लिए हवाई जहाज की सुविधा उपलब्ध है।
गया से बोधगया की दूरी 14 कि.मी. है। गया से बोधगया जाने के लिए अन्य यातायात की सुविधा उपलब्ध है। बोधगया में देश-विदेश के अनेक विहार है। 80 फीट बुद्ध की प्रतिमा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
बोधगया में ठहरने के लिए होटल,विहार, धर्मशाला आदि उपलब्ध है।
ज्ञान स्थली महाबोधि महाविहार के दर्शनार्थ आने वाले लोगों के कारण बोधगया जिवंत लगता है।
नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मासम्बुद्धस्स।
नमो बुद्धाय🙏🏼🙏🏼🙏🏼
बोधगया, बिहार
27/11/2023
0 टिप्पण्या