Ticker

6/recent/ticker-posts

आउटसोर्स कर्मचारी के दर्द को समझे मुख्यमंत्री जी


भीम प्रकाश बौद्ध उप संपादक मध्य प्रदेश मो, 9754 84 3705 

मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी लाखों की तादाद में ठेका प्रथा पर लगे हुए हैं उनका भविष्य अंधकार में है और उनका शोषण भी खूब हो रहा है पता नहीं कब उनको बाहर कर दिया जाए फिर उनके बच्चों का पढ़ाई लिखाई कैसे होगी, यह चिंता का सबब बन गया है आए दिन आउटसोर्स कर्मचारी को डर सताता रहता है की कंपनी ने हमको निकाल दिया तो हमारा क्या होगा यह चिंता में आउटसोर्स कर्मचारी, चिंता में डूबा हुआ है मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने जो सपना देखा था वह पूरा हो पाएगा कि नही, शिक्षा व्यवस्था का जो सपना देखा था, शिवराज मामा ने ऐसा ढांचा बनाया था जिसमें हर वर्ग का बच्चा निशुल्क पढ़ाई कर सके उसमें सरकार ने सुरक्षा गार्ड हाउसकीपर और विभिन्न पदों पर जो कर्मचारी रखे गए थे उन कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है क्या उन कर्मचारियों के बच्चे शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे क्योंकि उनको अधूरा भगा दिया गया तो फिर क्या होगा यह बहुत ही चिंता का विषय है इसलिए सरकार को चाहिए की  शिवराज मामा जी के सपनों को पूरा किया अभी वर्तमान में जो नए मुख्यमंत्री जी बने हैं मोहन सिंह यादव जी अब समस्त कर्मचारी इन्हीं का इंतजार कर रहे हैं कि शायद मामा जी के बाद अब शायद यही उज्जवल भविष्य करेंगे यही आशा और उम्मीद के साथ पूरी उम्मीद के साथ देख रहा है कि शायद अब मुख्यमंत्री जी लाज रखेंगे और समस्त कर्मचारियों को पक्का करेंगे नियमित करेंगे जिससे लाखों कर्मचारी का भविष्य उज्जवल हो सके उनको एक नई दिशा मिल सके और वह अपने बच्चों को पढ़ाई लिखाई करवा सके यह तो आने वाला समय बताएगा की मुख्यमंत्री जी अब क्या करते हैं

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या