भीम प्रकाश बौद्ध उप संपादक मध्य प्रदेश मो 9754 84 3705
भोपाल :-आज हमारे देश में गरीबी बहुत बढ़ती जा रही है । इसका मुख्य कारण है । बेरोजगारी सरकार के पास नौकरी नहीं है। जिस कारण से बेरोजगार युवाओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है
वहीं दूसरी ओर गरीबों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है। क्योंकि महंगाई इतनी ज्यादा हो गई है । की बेचारा दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो पा रही है कभी कुदरत की मार तो कभी महंगाई की मार से गरीब व्यक्ति बेहद परेशान है सरकार तो सिर्फ घोषणा पर घोषणा की वादे तो कर दिए जाते हैं लेकिन वह पूरे नहीं हो पाते हैं आज गरीबों की हालत किसी से छुपी नहीं है। सरकार तो सिर्फ लालच देती है कैसे भी हो गरीब का बोट हड़प लो फिर इसकी कोई गारंटी नहीं है की सरकार गरीबों के लिए क्या योजना संचालित कर रही है। जितनी भी योजना संचालित हो रही है वह मात्र दिखावटी है किसी गरीब का भला आज तक नहीं हो पाया है
वह अनाज भी दिया जाता है क्या 1 किलो चावल देने से गरीब की जिंदगी कट जाएगी सरकार करोड़ों रुपया योजना में संचालित तो कर देती है लेकिन यह नहीं देखते हैं की योजना गरीबों तक पहुंच पा रही कि नहीं ज़्यादातर हमारे देश में अमीर लोग ही फायदा ले रहे हैं सरकार को यह गौर करना चाहिए अमीर लोग कैसे गरीबों का हक क्यों डकार रहे हैं
इस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए जो गरीबों की दायरे में आते हो उन्हें ही राशन पानी मिलना चाहिए तभी सरकार की एक सार्थक पहल होगी क्योंकि भाई भतीजा बाद और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे बरकरार है जिस कारण से दबंग को अनाज दिया जाता है झूठ ही दर्ज कर लिया जाता है कि यह गरीब है कई वर्षों तक वह सरकार को गुमराह करते हैं । और राशन पानी डकारते रहते हैं इस पर अंकुश लगाना होगा तभी गरीब की जिंदगी में उजाला आ सकता है


0 टिप्पण्या