Ticker

6/recent/ticker-posts

कब बंद होगा मिलावटी धंधा


भीम प्रकाश बौद्ध उप संपादक मध्य प्रदेश मो 9754 84 3705 

चाहे वह सब्जी हो या खाने पीने वाली चीज सब में मिलावट मिल जाएगी देश में खाद्य पदार्थों में मिलावट मुनाफाखोरी का सबसे आसान जरिया बन गई है। खाने पीने की चीज बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है । मिलावट का धंधा  शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक फैला हुआ है। इसकी जड़ काफी मजबूत हो गई है। सभी कुछ मिलावटी है। सब नकली धोखा है। गोलमाल ऊपरी सरकार एवं संबंधित विभाग कुंभकरण की निद्रा में है। मिलावट करने वालों को ना तो  कानून का डर है। और नाआदमी की जान की परवाह खाद्य वस्तुओं में मिलावट दिनदहाड़े दिन में भी चलती है। और सरकारी एजेंसियां इसके लाइसेंस भी आंख बंद करके बांट रही है। जिन सरकारी  विभागो पर खाद्य पदार्थ की क्वालिटी बनाए रखने की जिम्मेदारी है। वहीं लापरवाही कर रही है। मिलावट के कारण हम एक बीमार समाज का निर्माण कर कर रहे हैं।
न मध्य प्रदेश के दतिया जिले में इंदरगढ़ नगर कस्बा स्थित है। जहां पर मिलावट का दौर जारी है। दूध में इतनी भारी मिलावट की जा रही है। की खाने पर भी स्वादिष्ट नहीं लगता है । और कुछ घंटे बाद दूध में पीलापन आ जाता है। ऐसा दूध में नहीं होता है। क्योंकि इसमें केमिकल मिलाकर लोगों को दूध के नाम पर जहर परोसा जा रहा है। फिर भी स्वस्थ व्यवहार विभाग कुंभकरण की निद्रा में डूबा हुआ है। यह धंधा कई वर्षों से संचालित हो रहा है। लेकिन फिर भी जिम्मेदार अधिकारी कहां पर है। वह कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं। क्योंकि चारों तरफ भ्रष्टाचार फल फूल रहा है । जिस कारण से कोई किसी की नहीं कह रहा है ।सब अपनी मनमानी कर रहे हैं। दूध से लेकर सब्जियां तक मिलावट जा रही है। इस प्रकार से लोगों का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या