Ticker

6/recent/ticker-posts

माहेश्वरी महिला मण्डल का साड़ी वॉकेथान कार्यक्रम संपन्न


रुपाली मेश्राम चित्रा न्युज 
भंडारा :-अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला एवं विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत भंडारा जिला माहेश्वरी महिला मंडल ने  8 जून शनिवार को साड़ी वाकेथाॅन कार्यक्रम संपन्न किया।

स्थानीय जलाराम मंदिर से सुबह नारी शक्ति बड़ी संख्या में एकत्रित हुई और बड़े उत्साह के साथ भगवान की पूजा अर्चना कर साड़ी  वाॅकेथाॅन का बैनर हाथ में लेकर राम मंदिर की ओर प्रस्थान किया। 
भगवान शिव के जय घोष के साथ यह नारी शक्ति स्थानीय राम मंदिर मेन रोड पर पहुंची।

मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कविता जी विष्णुजी बसवारे उपस्थित थे। जिन्होंने अपने ओजस्वी दमदार वाणी से महिलाओं को साड़ी का महत्व बहुत ही भावनात्मक तरीके से समझाया।
इस कार्यक्रम में श्रीमती सुषमाजी मूंदड़ा का प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में विशेष सम्मान किया गया। सुषमाजी मूंदड़ा ने सभी महिलाओं को दो तरह की साड़ी पहनने की कला भी बहुत ही सुंदर तरीके से समझाई।
इस कार्यक्रम में को सफल बनाने हेतु भंडारा जिला अध्यक्ष माधुरीजी सारडा , भंडारा जिला सचिव उमाजी मंत्री, प्रचार  मंत्री लिनाजी जाजू एवं सभी समिति के संयोजिका एवं सहसंयोजीका विजयाजी काबरा , प्रतिमा जी काबरा ,चांदनीजी मूंदड़ा , विजेताजी धूत, दीप्तिजी लाहोटी इन सभी का सहयोग था।

कार्यक्रम में ठंडाई आदि जलपान की व्यवस्था थी। सभी राजस्थानी समाज  की महिलाओं ने इस कार्यक्रम का लाभ उठाया।

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या