Ticker

6/recent/ticker-posts

🌻धम्म प्रभात🌻

🌻धम्म प्रभात🌻 

[उपोसथ कर्मकांड नहीं है, उपोसथ 
अष्टांग मार्ग का अनुस्मरण और अनुशरण करना है।]

"चातुद्दसिं पञ्चदसिं,
या च पक्खस्स अट्ठमी !
पाटिहारियपक्खञ्च अट्ठंगसुसमागतं ।
उपोसथं उपवसेय्य, योपिस्स मादिसो नरो'ति ।।" -  तथागत 

-  जो भी नर मेरे सदृश होना चाहे, वह पक्ष की चतुर्दशी, पूर्णिमा, अष्टमी तथा प्रातिहारिय-पक्ष (अतिरिक्त छुट्टी) को आठ शीलों वाला उपोसथ करें ।
                         - तथागत 

सुख की इच्छा रखने वाले सभी यथासंभव पूर्णिमा, चतुर्दशी (अमावस्या के एक दिन पहले) & अष्टमी को उपोसथ करना चाहिए। और अगर किसी भी करण से इस दिन उपोसथ करना संभव न हो तो, अपनी इच्छानुसार, जब संभव हो तब यथासंभव सप्ताह में "किसी भी दिन" उपोसथ करना चाहिए । 

उपोसथ कर्मकांड नही है। भूखा रहना उपोसथ नही है। उपोसथ है- अष्टांग मार्ग का अनुस्मरण और अनुशरण करना।

कौन से आठ शील ?

1) हत्या नहीं करें ।

2) चोरी नहीं करें ।

3) ब्रम्हचर्य पालन करें ।

4) झूठ नहीं बोले । निंदा, चुगली नहीं करें । अपशब्द न कहें । व्यर्थ की बातें, गपशप न करें ।

5) किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन न करें ।

6)  विकाल भोजन न करें।

दोपहर 12-00 बजे के बाद सदा पानी, नींबू-पानी, गुड-पानी, अद्रक पानी, काली चाय का सेवन कर सकते हैं । बहुत आवश्यक हो तो, शाम के समय "फल का रस" ले सकते हैं ।
 
बीमार, वृद्ध, गर्भवती महिलाएँ, बच्चें और दिनभर के भूखें लोग अगर चाहें तो शाम को छास (Butter milk) या हल्का-सा, थोड़ा-सा आहार लेने की अनुमति हैं ।

 7) नाच, गाना, संगीत, अश्लील दृश्य, माला, सुगंध, श्रृंगार, आभूषणों से दूर रहें ।

8) आराम दायक उच्च-शयनासन त्यागें ।
इन आठ शीलों का कड़ाई से पालन करें।
और 
 9) विपश्यना साधना करें।

10) धम्म श्रवण और/या धम्म पठण करें ।

11) मंगल मैत्री का अभ्यास करें ।

12) श्रम-दान, धम्म- दान, संघ-दान करें ।

इन बारह (12) नियमों का पालन करना चाहिए। यह सही उपोसथ हैं ।

उपोसथ किस लिए ?

साधना में अधिक से अधिक परिपक्व होने के लिए। "रत्तिन्दिवमतन्दितो" = रात-दिन की सजगता के अभ्यास में पूष्ट होने के लिए।
और
"सम्पजञ्ञं न रिञ्चति"= एक क्षण के लिए भी बिना संप्रज्ञान के न रहें, इस अभ्यास में पूष्ट होने के लिए। 

नमो बुद्धाय🙏🙏🙏
08.07.2024

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या