Ticker

6/recent/ticker-posts

पलाडी मदरसा के दावते इफ्तार कार्यक्रम में हिंदू_,मुस्लिम भाइयों ने बड़ी तादाद में शरीक हो दिया शांति और एकता का संदेश

चित्रा न्युज प्रतिनिधी
भंडारा:रमजान माह के पाक,पवित्र मौके पर पलाड़ी मदरसा अरबिया तालीमुल इस्लाम के सौजन्य से पलाडी के मदरसा में दावते_इफ्तार के शांति_सद्भाव के अनूठे कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह, सादगी व शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया जिसमें हिंदू_मुस्लिम भाइयों ने बड़ी तादाद में शरिक होकर सामाजिक एकता,सद्भावना प्रदर्शित की।कार्यक्रम के संयोजक मदरसा अरबिया तालीमुल इस्लाम के अध्यक्ष जनाब मुफ्ती मो.साजिद थे।उनके अनुसार रमजान का पाक,पवित्र महीना,रोजा समाज में आपसी भाईचारगी,शांति,सद्भाव,एकता का संदेश देता है,इसी उद्देश्य को सामने रख इस दावते इफ्तार कार्यक्रम के जरिए एक दूसरे की भेंट,संवाद,सामाजिक सौहार्द  कायम रखने तथा समाज में व्याप्त बुराईयों से दूर रहकर सामाजिक एकात्मकता प्रस्थापित करने का सत्प्रयास है।
इस अवसरपर सेवानिवृत पूर्व विस्तार अधिकारी तथा जि. प. कर्मचारी महासंघ के राज्य पदाधिकारी अतुल वर्मा,विनोद बातें,प्रशांत खोब्रागडे, अनिल शेंडे,पुरुषोत्तम समरीत, ओबीसी जनगणना परिषद भंडारा के समन्वयक कॉ.सदानंद इलमें,सामाजिक कार्यकर्ता कॉ. हिवराज ऊके, पो.निरीक्षक सुभाष बोरसे, मो सईद भाई शेख, जिया पटेल, नाजिम पटेल, एड शफी लद्दानी, शमीमभाई,रिजवान काझी,,ललित बिसेन,  सैयद जाफरी,संजीव जायसवाल,सुरेश मोटघरे,विनोद गोस्वामी, डॉ संजय वाणे,वामनराव चांदेवार,पोलिस पाटील खुशाल बोरकर, ग्रा. पं.सदस्य मनोज गोस्वामी,घनश्याम चांमलाटे,कैलाश चामलाटे,प्रमोद केसलकर,अनिकेत ब्राह्मणकर,शिशुपाल भुरे, आदी अनेक हिंदू_मुस्लिम भाई,बच्चे,प्रतिष्ठित नागरिक,समाजसेवी बडी तादाद में उपस्थित थे।इस अवसरपर अतुल वर्मा ने दावते इफ्तार ये एक सामाजिक एकता,सद्भाव,शांति, अमन का संदेश देनेवाला एक उपयुक्त कदम है। देश में सभी मिलजुलकर रहेंगे तो आपसी प्रेम,स्नेह,शांति कायम रहेगी तथा आपसी वैरभाव भी कम होगा,इसलिए आज ऐसे कार्यक्रमों की सख्त जरूरत भी है ,ऐसा प्रतिपादन किया।
साम्प्रदायिक सद्भाव मुल्क,देश के लिए समय का तकाजा है,एक दूसरे के त्योहारों में बढ़ _चढ़कर हिस्सा लेने से खुशियां मिलेगी,वही भाईचारगी भी कायम होगी ऐसे विचार सदानंद इलमें ने व्यक्त किए। हिवराज ऊके ने अपने विचार व्यक्त करते कहा कि,गंगाजमुनी वाली हमारी तहजीब व संस्कृति है,हम सभी धर्मनिरपेक्ष मुल्क में रहते है,जहां सभी धर्म और मजहबों को माननेवाले है।मुस्लिम समाज की दावते इफ्तार प्रोग्राम भी इस संस्कृति का एक हिस्सा है।इस भाईचारे को बनाए रखना,मानव मात्र के विकास व शांति,अमन के लिए आवश्यक है।
आनेवाले अतिथियों का मुफ्ती मो साजिद तथा बच्चों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत,इस्तकबाल किया।इफ्तार का वक्त होते ही बच्चों,मुस्लिम भाइयों ने रोजा खोला। दावते  इफ्तार में शरीक सभी मेहमानों ने जायकेदार नाश्ता और खाने का लुत्फ उठाया।संभाजी ब्रिगेड की ओर से शिशुपाल भुरे, डॉ संजय वाणे, भय्याजी लांबट, प्रमोद केसलकर आदी ने मुफ्ती मो साजिद को पुस्तक भेण्ट की.

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या