चित्रा न्युज ब्युरो
बोधगया : बोधगया महाबोधि महाविहार की मुक्ति के लिए पूर्वी चंपारण, मोतिहारी (बिहार) में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया है।
बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार की मुक्ति की मांग को लेकर बिहार में जनआंदोलन तेज़ हो गया है। पूर्वी चंपारण, मोतिहारी ज़िले में इस मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
इस आंदोलन का नेतृत्व वंचित बहुजन आघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश अंबेडकरजी ने किया। वे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
ॲड. प्रकाश अंबेडकर जी पिछले 3-4 दिनों से बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक संगठनों, बौद्ध समूहों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर महाबोधि महाविहार की ऐतिहासिक और धार्मिक स्वतंत्रता की मांग को लेकर विचार-विमर्श कर रहे हैं।
इस आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप देने के लिए महाराष्ट्र में वंचित बहुजन आघाड़ी द्वारा पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। साथ ही, हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनता से समर्थन जुटाया जा रहा है।
यह आंदोलन अब राष्ट्रीय स्तर पर गति पकड़ रहा है और बौद्ध अनुयायियों में इसके प्रति व्यापक समर्थन देखने को मिल रहा है।


0 टिप्पण्या