चित्रा न्युज प्रतिनिधी
भंडारा :-मैया सहेली ग्रुप द्वारा संचालित रामजी की नन्ही सेना ने दशहरा पर्व के अवसर पर स्थानीय रेलवे ग्राउंड में भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर आमदार श्री परिणय फुके और श्री सुनील मेंढे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
5 से 14 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 55 बच्चों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दोपहर में अचानक हुई मूसलाधार बारिश ने मैदान को कीचड़ में बदल दिया, लेकिन बच्चों ने हिम्मत और जोश से सभी बाधाओं को पार करते हुए शानदार और भक्तिमय प्रस्तुतियाँ दीं। नन्हें राम, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया।
हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमुदाय ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सुषमा मुंद्रा ने किया। कार्यक्रम की सफलता में आशु जी गोंदणे और रौनक जी उजवाने का विशेष सहयोग रहा।
विशेष सहयोगियों में हीरा अग्रवाल ज्योति झंवर, शीला हेडा, विजया काबरा, प्रभा लाहोटी, उर्मिला सरडा, गीता सरडा, कंचन मंत्री, विनीता सरडा, सरोज मिश्रा, दिव्या जैन, शैलजा शर्मा, जयश्री फटे और रुचि पटेल शामिल रहीं।
सर्वत्र रामजी की नन्ही सेना की सराहना हुई और इस कार्यक्रम ने दशहरा पर्व की गरिमा को और बढ़ा दिया।


0 टिप्पण्या