चित्रा न्युज संवाददाता
भंडारा :-मईया सहेली ग्रुप के तत्वावधान में राम जी की नन्ही सेना के लिए एक खेल महोत्सव का आयोजन लल्ला सेलिब्रेशन लॉन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा के पाठ और दीप प्रज्वलन से हुआ। खेल महोत्सव में 4.5 वर्ष से 14 वर्ष तक के लगभग 120 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की मैदानी खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनका बच्चों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
कार्यक्रम में माताओं के लिए भी विशेष खेल प्रतियोगिता रखी गई। सभी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती तुलसी जी बांगड़कर रहीं, जिनके द्वारा निःशुल्क लॉन उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि जीरो वेस्ट को ध्यान में रखते हुए बच्चों से प्लेट, चम्मच व कटोरी घर से ही मंगवाई गईं, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की सफलता में मईया सहेली ग्रुप की सदस्य विजया काबरा, शीला हेडा, गीता साडा, उर्विला साडा, ज्योति झंवर, हीरा अग्रवाल, प्रभा लाहोटी, कंचन मंत्री एवं शोभा मंत्री का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सुषमा मुंदड़ा ने किया। अंत में कार्यक्रम का समापन भोजन प्रसादी के साथ किया गया।


0 टिप्पण्या