चित्रा न्युज संवाददाता
भंडारा:-हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक व रमणीय तुमसर तहसील के आंबागड की घनी_हरीभरी पर्वतीय वादियों में बंदरझिरा स्थित सैयद सिद्धिक शाह र.अ.की दरगाह पर इस वर्ष 16 जनवरी 2026 को उर्स पर हजारों जायरीन,श्रद्धालु भेंट देकर दुआएं मांगेगे।
300 वर्ष से इस क्षेत्र में दरगाह एकता,सद्भाव, व भाईचारगी का संदेश दे रही है।यहां स्थानीय व दूर_दूर से हजारों अकीदतमंद पहुंचकर चादर,अकीदत और श्रद्धा के फूल पेश कर दुआ और मन्नतें मांगते है तथा शुद्ध पाक शरीर व मन से दुआ मांगने पर वो पूरी भी होती है,नमाज,चादर पोशी,तकरीर,मिलाद,फातिहाखानी, दुआ,लंगर आदि का आयोजन होता है।इस दरगाह तथा करीब ही रमणीय तालाब का प्राकृतिक नजारा बेहद खूबसूरत होता है। मनकी शांति,सुकून के साथ ही ये पर्यटन के लिए भी उपयुक्त स्थान है। बाघ,बीबट जैसे हिस्र_पशुओं आदि की जंगलों में उपस्थिति के चलते अकेले,बच्चों को लेकर सावधानी बहुत जरूरी है। उर्स शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने हेतु समस्त गांववासी और कमिटी इसके लिए प्रयासरत है।


0 टिप्पण्या