चित्रा न्युज संवाददाता
भंंडारा:-भीषण गर्मी के मद्देनजर राहगीरों एवं आम नागरिकों के लिए गौरव बिल्डर्स,लायन्स क्लब एवं लॉयनेस क्लब के सौजन्य से शीतल पेयजल (प्याऊ) गौरव कलश वरठी रोड भंडारा का शुभारंभ नगराध्यक्षा श्रीमती मधुरा मिलिंद मदनकर के हाथों रिबन काटकर किया गया.इस अवसर पर प्रमुखता से श्री प्रभात जी गुप्ता,न.प.की उपाध्यक्षा श्रीमती चंद्रकला भोपे,नगरसेविका श्रीमती कुलप्रीत जी चढ्ढा,न.प.की जलापूर्ति विभाग की सभापती श्रीमती ब्राह्मणकर,श्रीमती लॉ.किरण जी गुप्ता,गौरव गुप्ता, लॉ.श्रीमती शोभना वांदिले, नगरसेवक कमल साठवणे, नगरसेवक निमिष डोकरिमारे,बबन मेश्राम,कोमल कळंबे,श्रीमती सविता मदनकर, श्रीमती संगीता सुखानी,सरिता तुरसकर,तथा जायभाय,उत्तम साकुरे,मो.सईदभाई शेख,राहुल वाघमारे,शाम तूरस्कर,मंदिर कोहली, लेखराजजी साखरवाडे,शशिकला साकुरे, संजय राऊत, संदीप फटे आदि उपस्थित थे.
कार्यक्रम के आयोजक थे प्रभात गुप्ता व गौरव प्रभात गुप्ता.ये पुण्य कार्य विगत 7_8 वर्षों से शुरू है.15 वर्ष पूर्व प्रभातजी गुप्ता तथा लॉयन्स क्लब द्वारा स्थानीय पुलिस स्टेशन में बाहर एक मजबूत शीतल जलटांकी का निर्माण किया गया था,जिससे अनेक वर्षों तक रास्ते से गुज़रते हुए राहगीरों,नागरिकों,पुलिस स्टाफ की तृष्णा बुझाने के पुण्य के काम आया. इस उद्घाटित प्याऊ के लिए रोज़ाना 15 से 20 ठंडे पानी की कॅन की ज़रूरत पडती है.समाज हितार्थ श्री प्रभातजी गुप्ता,परिवार तथा उनके सेवाश्रम चॅरिटेबल ट्रस्ट (अध्यक्ष ) द्वारा लॉयन्स क्लब तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ भी गरीबों को कपड़े,ठंडी के सीजन में जरूरत मंदो को कंबल वितरण,रेनवॉटर हार्वेस्टिंग आदि समाजहित के कार्य भी समय _समय पर किए जाते रहे है.


0 टिप्पण्या