(सनफ्लैग कंपनी में विश्व पर्यावरण सप्ताह का सोत्साह समापन)
चित्रा न्युज संवाददाता
भंंडारा :-सनफ्लैग कंपनी द्वारा हाल ही मे विश्व पर्यावरण सप्ताह का समापन संपन्न हुआ.प्रथम दिन उद्घाटन पर एक हजार से ज्यादा पौधे लगाए गए , दूसरे दिन कॉलनी की महिलाओं ने बड़,पीपल्स,बड़ा कैचोरिना,आदि के करीब 600 पेड़ ही नहीं लगाए वरण भविष्य में सनफ्लैग कॉलोनी को "ग्रीन कॉलोनी ऑफ भंडारा" बनाने का संकल्प भी लिया. बच्चों ने रंगोली, पर्यावरण, ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन,नुक्कड नाटक,आदि कार्यक्रमों में हिस्सा लेकरअपनी प्रतिभाका प्रदर्शन किया.13 जून की शाम 7.00 बजे कंपनी के ऑडिटोरियम में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सनफ्लैग कंपनी के डायरेक्टर श्री रामचंद्र दलवी तथा अतिथि कंपनी के एच आर हेड श्री सतीश श्रीवास्तव, फाइनेंस हेड श्री सुनील झा,सुदामा जूनियर कॉलेज मोहाडी की प्राचार्या श्रीमती किरण देशमुख,एच आर विभाग के श्री कार्तिकेय व्यास, श्री बसंत नारायण, श्री समीर पटेल,ग्रीन हेरीटेज के अध्यक्ष श्री मो.सईद शेख,चीफ सिक्युरिटी ऑफिसर श्री जवाहरलाल गुप्ता तथा सभी विभाग प्रमुख,स्टाफ, टीचर स्टाफ,महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे.संचालन,नाटक प्रस्तुति,संयोजन विवरण जवाहरलाल गुप्ता जी का था. सनफ्लैग कॉलनी की बच्चियों तथा सुदामा जूनियर कॉलेज मोहाडी के बच्चों ने एकसे बढ़कर एक पर्यावरण आधारित नुक्कड नाटक की शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थितो का दिल जीत लिया.इस
मौके पर कंपनी के डायरेक्टर श्री रामचंद्र दलवी ने"वनस्पती, पेड़ों की अच्छे से देखभाल करे तो वे भी हमे अच्छा ऑक्सिजन देंगे,उनकी मात्रा बढ़ने से जहां पर्यावरण की वृद्धि होगी,वहीं पर्यावरण की देखभाल भी अच्छी होंगी",ऐसा प्रतिपादन किया .कंपनी की ओर से सर्वश्री रामचंद्र दलवी,सतीश श्रीवास्तव, सुनील झा,अतिथि श्रीमती किरण देशमुख,सईद शेख आदी का पौधा देकर स्वागत किया गया.अनेक प्रतियोगिताओं,नुक्कड नाटकों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन बसंत नारायण ने किया तथा आभार कार्तिकेय व्यास ने माना.


0 टिप्पण्या