दिल्ली(air):-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किए जाने के ऐतिहासिक अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई दी है। ट्वीट् में श्री धनखड ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद जन्मे देश के पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस शानदार भवन को देश को समर्पित किया जाना अत्यंत उपयुक्त है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि संसद लोकतंत्र का ध्रुवतारा है और यह जनादेश को व्यक्त करने का प्रामाणिक संवैधानिक मंच है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नए संसद भवन के उद्घाटन पर भारत के नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने नए संसद भवन के निर्माण में योगदान के लिए श्रम योगियों की सराहना की और कहा कि नया भवन रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुआ। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित नया संसद भवन न केवल जन आकांक्षाओं को व्यक्त करेगा, बल्कि इसके साथ ही अमृत काल में हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में भारत की यात्रा शुरू होगी। उन्होंने कहा कि नई संसद भारतीयों की भावी पीढियों को निरंतर देश की समृद्ध संस्कृति से परिचित कराएगी।


0 टिप्पण्या