Ticker

6/recent/ticker-posts

बिहार के पटना में 15 विपक्षी राजनीतिक दल 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति तय करने के लिए बैठक कर रहे हैं


पटना(एआईआर):-बिहार के पटना में 15 विपक्षी राजनीतिक दलों की बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का मुकाबला करने की रणनीति तैयार की जा रही है। विपक्षी दलों की यह बैठक बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के पटना के अणे मार्ग स्थित सरकारी आवास में शुरू हुई।इन 15 दलों के नेता विपक्षी दलों के नए गठबंधन बनाने, प्रस्‍तावित गठबंधन के न्‍यूनतम साझा कार्यक्रम और 2024 के लोकसभा चुनाव से संबंधित अन्‍य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। बिहार के उप-मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी प्रसाद यादव राष्‍ट्रीय जनता दल का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं। ममता बेनर्जी, हेमंत सोरेन, एम के स्‍टालिन, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जैसे मुख्‍यमंत्री तृणमूल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, डीएमके और आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी के अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी बैठक में उपस्थित हैं।


जनता दल यूनाटेड, राष्‍ट्रीय जनता दल और कांग्रेस इस बैठक के आयोजन में शीर्ष भूमिका निभा रहे हैं क्‍योंकि ये दल बिहार में महागठबंधन सरकार का नेतृत्‍व कर रहे हैं।  समाजवादी पार्टी, राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, पीपुल्‍स डेमोक्रेटिक पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, नेशनल कांफ्रेंस (जम्‍मू-कश्‍मीर) और शिव सेना (यूबीटी) भी बैठक में भाग ले रही हैं। वामपंथी दलों का प्रतिनिधित्‍व मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी, भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी और सीपीआई मार्क्‍सवादी लेनिनवादी कर रहे हैं। वरिष्‍ठ नेताओं के अलावा पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश सिंह यादव, फारुख अब्‍दुल्‍ला, शरद पवार, महबूबा मुफ्ती और उद्धव ठाकरे भी इस बैठक में उपस्थित हैं।

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या