Ticker

6/recent/ticker-posts

केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर मुम्‍बई में एक जनसभा को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने किया सम्‍बोधित


मुंबई(एआईआर):-केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि केन्‍द्र की भाजपा सरकार द्वारा लिये गये हर नीतिगत निर्णय का आधार राष्ट्रवाद, सुशासन और गरीबों तथा वंचितों का कल्याण है।


'केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल' पूरे होने पर मुम्‍बई में एक जनसभा को सम्‍बोधित करते हुए श्री गडकरी ने कहा कि सरकार आर्थिक विकास के महत्व को समझती है और इसलिए अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य बिजली, परिवहन और संचार क्षेत्रों में सुधार पर ध्यान केंद्रित रखते हुए अगले पांच वर्ष में दुनिया का नंबर-एक ऑटोमोबाइल विनिर्माता देश बनना है। 

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या