Ticker

6/recent/ticker-posts

गुजरात सरकार की ई-व्हीकल नीति से राज्य में आज पंजीकृत इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या एक लाख 18 हजार 86 तक पहुंच गई है

अलाहाबाद(एआईआर):-इलेक्ट्रिक वाहन आज ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और वायु प्रदूषण को कम करके हरित विकास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। दुनिया इलेक्ट्रिक वाहनों को आधुनिक परिवहन के नए साधन के रूप में अपना रही है। इलेक्ट्रिक वाहन अधिक सक्षम होने के साथ ही पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता को भी कम करते हैं और कार्बन उत्‍सर्जन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज जलवायु परिवर्तन में बढ़ोत्तरी और बढ़ते जोखिमों के कारण इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना और भी महत्वपूर्ण हो गया है। गुजरात सरकार इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपनी ई-व्हीकल नीति में प्रोत्साहन को बढ़ावा देते हुए इन चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है। राज्य सरकार ने 2021 में गुजरात को इलेक्ट्रिक वाहनों और उससे संबंधित उद्योगों के लिए एक विनिर्माण केंद्र बनाने के उद्देश्य से गुजरात में राज्य ई-व्हीकल नीति शुरू की थी। ई-व्हीकल नीति के कार्यान्वयन के चलते गुजरात राज्य ने पंजीकरण में 14 सौ 75 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगाई है। आज राज्य में पंजीकृत इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या एक लाख 18 हजार 86 तक पहुंच गई है जो पहले केवल सात हजार दो सौ चालीस थी। पिछले पांच महीनों के दौरान प्रति माह आठ हजार आठ सौ अट्ठावन इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत किए गए हैं।

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या