बाढ़ के पानी से कई जिलों में तटबंधों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकार ने बाढ़ पीड़ित जिलों में 140 राहत शिविर और 75 राहत-सामग्री वितरण केंद्र खोले हैं। बचाव और राहत कार्य के लिए केंद्र और राज्य के आपदा मोचन बलों को तैनात किया गया है। नेमाटी घाट और धुबरी में मानस, पगलाडीया, पुथिमारी और ब्रह्मपुत्र नदियां खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं।


0 टिप्पण्या