दिल्ली(एआईआर):-राष्ट्रीय महिला आयोग ने मणिपुर घटना की निंदा की है। आयोग ने एक ट्वीट में कहा कि उसने घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए मणिपुर के पुलिस महानिदेशक से तुरंत उचित कार्रवाई करने को कहा है।
आयोग ने राजस्थान में हुई भयावह घटना की भी कड़ी निंदा की है, इस घटना में छह महीने के बच्चे सहित 4 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए राजस्थान के पुलिस महानिदेशक से इस मामले पर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया है।


0 टिप्पण्या