Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया


दिल्ली(एआईआर):-प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज देश के वि‍भिन्‍न भागों में अत्‍याधिक वर्षा से प्रभावित स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्‍होंने इस संबंध में वरिष्‍ठ मंत्रियों और अधिकारियों से बातचीत की। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में स्‍थानीय प्रशासन, राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल के दल पीड़ित लोगों के लिए राहत बचाव सुनिश्चित कर रहे हैं। कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्‍मू-कश्‍मीर और दिल्‍ली के उपराज्‍यपालों से बातचीत की और भारी वर्षा के कारण पैदा स्थिति की जानकारी ली। उन्‍होंने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के भी मुख्यमंत्रियों से बात की और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्‍वासन दिया।

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या