मौसम विभाग ने अत्यधिक तेज वर्षा के मद्देनजर केरल के इडुक्की जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के 14 में से 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने कल भी इडुक्की के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। हालांकि कई इलाकों में रातभर तेज वर्षा हुई, लेकिन आज सुबह वर्षा से कुछ राहत मिली है। अभी भी कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
वर्षा के कारण राज्य के विभिन्न स्थानों से मकानों को नुकसान पहुंचने, पेड़ों के उखड़ने, बिजली लाइनों के टूटने, फसलों के बड़े पैमाने पर नुकसान की खबरें मिल रही हैं। एर्नाकुलम, मल्लापुरम और कॉसरगोड सहित कई तटीय क्षेत्रों में समुद्री कटाव की सूचना मिली है। कई नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है। विशेष कर पेरियार, पम्पा, अचनकोइल, मुवट्टूपूझा, मणिमलयार, मीणाचल और उपला। एर्नाकुलम जिले में पेरियार नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर पानी में डूब गया है। राज्य के पहाड़ी इलाकों में तेज वर्षा के बाद अलप्पूझा के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है।


0 टिप्पण्या