Ticker

6/recent/ticker-posts

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी



जम्मू(एआईआर):-जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उप-राज्यपाल ने कहा कि गुरु हरगोबिंद जी वैश्विक भाईचारे और बलिदान के प्रतीक थे। उन्होंने लोगों को सामाजिक न्याय, शांति, सद्भाव और सौहार्द की शिक्षा दी। श्री सिन्हा ने कहा कि हमें हरगोबिंद जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए और खुद को सामाजिक समानता और भाईचारे के आदर्शों के लिए समर्पित करना चाहिए।

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या