Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस शहर द्वारा महावितरण के उपविभागीय अभियंता को निवेदन

प्रवीण शेंडे जिल्हा प्रतिनिधी गोंदिया ग्रामीण
मो.9834486558.

तिरोडा - राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस तिरोडा शहर के शिष्टमंडल द्वारा शहर की विद्युत समस्या के निवारण हेतु महावितरण के उपविभागीय अभियंता को निवेदन दिया गया.
    हालही में तिरोडा शहर मे 24 घंटा बिजली गुल होने से तिरोडा शहरवासीयो को परेशानी का सामना करना पडा. शहर मे लाईट कभी भी बंद कि जाती है, जिससे व्यापारी, किसान, विद्यार्थीयोंको परेशानी का सामना करना पडता है. लाईट नही रहने से स्कुल, काँलेज पढने वाले बच्चो की पढाई नही हो पाती. विद्युत विभाग के इस भोंगळ कारभार से तिरोडा शहर के लोग परेशान हो गए हैं. राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस शहर द्वारा सोमवार को उपविभागीय अभियंता को निवेदन दिया गया. अगर समस्या कायम रही तो तिव्र आंदोलन की चेतावनी राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राहुल गहरवार ने दी है. इस अवसर पर फैज मोतिवाला, रिशी असाटी, सुजल मलेवार, आकाश नन्दरधने, ओम असाटी, मनोज लांजेवार, राहुल नीनावे, वैभव चौरसिया, अश्विन चौहान, शेरान मिर्झा, सूरज मलेवार, अटैशान खान, रज़ा सहीत युवक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या