चित्रा न्युज संवाददाता
नागपूर :-नागपुर में शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य के खाद्यऔर औषधि(एफडीए)मंत्री मा श्री धर्मराव बाबा आत्राम से मुलाकात हुई/इस अवसर पर ग्रीन हेरिटेज की ओर से जनहित में एक निवेदन दिया गया/
नागरिकों के जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक अन्न व औषधि ऐसे घटक है जिनके द्वारा जीवन ,स्वास्थ्य तथा हितों का रक्षण होकर मिलावट से मुक्त तथा उच्च गुणवत्तापूर्ण,खाद्य पदार्थ, वस्तुएं,औषधि ,राशन आदि की नागरिकों को सुविधापूर्वक प्राप्ति होकर नागरिकों की जान से खिलवाड़ करनेवाले खाद्य पदार्थ आदि की रोकथाम प्राथमिकता से हो.दूध,दुग्धजन्य पदार्थ,खोवा,मावा,मिठाई,खाद्य,वनस्पति तेल,फलों को कार्बेट, _रसायन आदि में पकाने,मापतौल में गड़बड़ी ,पेट्रोल_डीजल कम मात्रा में मिलने,राशन के अनाज आदि बाबत आएं दिन शिकायते सुनने,पढ़ने मिलती है.दूध जिसे मासूम बच्चों से लेकर सभी पीते है ,में मिलावट बाबत अनेकों बार अखबारों,नागरिकों की शिकायते मिलती है, स्वास्थ्य के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ है.होटलों आदि में बासी तेल में बार_बार खाद्य पदार्थो को तलना, हॉटेल, कैंटीन,रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों, स्वच्छता, काम करनेवाले कामगारों की वैद्यकीय जांच,पीने योग्य पानी हेतु आरो सिस्टम आवश्यक कर इन सभी की तथा फुटपाथों,हाथ _ठेलों,बर्फ, आइसक्रीम पार्लर,चाट , खोमचे,स्कूल के सामने दुकान लेकर बैठने वाले आदि की खाद्य व औषधि विभाग के अधिकारियों द्वारा समय_ समय पर गुणवत्ता,स्वच्छता आदि बाबत जांच _पड़ताल नियमित रूप से आवश्यक करनी चाहिए.
कैंसर,हार्ट,त्वचा(स्किन) रोग,आंख,दांत , दमा_अस्थमा बी पी,शुगर आदि की दवाइयां ,साहित्य महंगे होकर सामान्य वर्ग हेतु बस के बाहर की बात है,इन्हे सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाने राज्य शासन कदम उठाए तथा अन्न,औषधि विभाग में स्टॉफ,कर्मचारियों की ज्यादा से ज्यादा भर्तियां शासन स्तर पर की जाकर विभाग को चुस्त,दुरुस्त करे ताकि नागरिकों को उचित सेवा प्रदान की जा सके.ऐसा निवेदन मंत्री महोदय को उनके नागपुर स्थित बंगले पर ग्रीन हेरिटेज सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष मो सईद शेख द्वारा सौंपा गया,इस अवसरपर राजे वीरेंद्र शाह बख्त बुलंद भी साथ मौजूद थे/


0 टिप्पण्या