अर्पित वाहाणे चित्रा न्यूज
नागपुर :-आदिवासी समाज के भगवान धरती के आबा, जल, जमीन, जंगल के रक्षक, आदिवासी समाज के हक और अधिकार के लिए अंग्रेजो से लढनेवाले प्रथम स्वातंत्र्य संग्राम सेनानी वीर बिरसा मुंडा के 124 वे शहीद दिवस के उपलक्ष में नागपूर जिल्हा बसपा के अध्यक्ष संदीप मेश्राम और महाराष्ट्र प्रदेश मीडिया के प्रभारी उत्तम शेवडे ने माल्यार्पण कर अभिवादन किया।
कही हम भूल न जाये यह बसपा के राष्ट्रीय अभियान के तहत आज सुबह 11 बजे फुटाळा तालाब के परिसर में क्रांतिवीर बिरसा मुंडा के पुतले को बसपा नेता ने माला पहनाकर अभिवादन किया।
इस मोक्केपर बसपा के जिल्हा सचिव अभिलेश वाहाने, पूर्व जिल्हाध्यक्ष राजकुमार बोरकर, युवा नेता सदानंद जामगडे, दक्षिण नागपूर विधानसभा के अध्यक्ष नितीन वंजारी, उत्तर नागपूर विधानसभा के अध्यक्ष जगदीश गजभिये, उपाध्यक्ष राजरत्न कांबळे, मध्य नागपूर विधानसभा के प्रभारी प्रवीण पाटील, धनराज सुखदेवे, गजराबाई बोहरे, ऍड वरखडे, आदि आजी-माजी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हितचिंतक के रूप मे मौजूद थे।


0 टिप्पण्या