भीम प्रकाश बौद्ध उप संपादक मध्य प्रदेश मो 9754 84 3705
आज हमारे देश में गौ माता की विडंबना भर हो रही है ।भीषण गर्मी पड़ रही है । चारा पानी नहीं मिल रहा है। जिस वजह से भूख की प्यासी गौ माता तड़प तड़प कर दम तोड़ रही है । गौशाला शो पीस बना हुआ है । क्योंकि सरकार का उद्देश्य था की सभी गौ माता गौशाला में रहेगी उसी में चारा पानी की व्यवस्था रहेगी लेकिन कुछ लालची किस्म के दलालों ने गौशाला का पैसा डकार लिया गया है । जिस वजह से आज गौ माता की सेवा नहीं हो रही है । उसको भगवान की हालत पर छोड़ दिया गया है। जिससे आए दिन यह गौ माता सड़कों पर आकर दुर्घटना का भी कारण बन रही है । सरकार को चाहिए की हर जगह सर्वे होना चाहिए की हकीकत में गौ माता को लाभ मिल रहा है । कि नहीं क्योंकि भ्रष्टाचार के तले सभी बैठे हुए हैं । जिस वजह से कोई किसी की नहीं कह रहा है। सब अपना अपना कमीशन खाने में लगे हुए जबकि सरकार करोड़ों रुपया गौशाला के नाम पर भेजती है ।वह आखिर कहां चला जाता है
गौ माता की दुर्दशा हो रही है। वह पैसा बिचौलिए खा रहे हैं । सरकार गहरी निद्रा में डूबी हुई है। सरकार को ठोस कार्रवाई करनी होगी या फिर गौशाला बंद करनी होगी यह समय-समय पर गौशाला का निरीक्षण होते रहना चाहिए जिस वजह से भ्रष्टाचार को बढ़ावा ना मिले।


0 टिप्पण्या