Ticker

6/recent/ticker-posts

सेलिब्रिटीज ऑनलाइन गेम्स का प्रचार कर बच्चों,युवाओं का भविष्य बर्बाद ना करे: अ.भा.ग्रा.प ने भेजा पत्र


हर्षवर्धन देशभ्रतार चित्रा न्युज 
भंडारा:देश में इस समय ऑनलाइन गेम्स के नाम पर सट्टे का कारोबार खूब फल_फुल रहा है. क्रिकेट से लेकर सिनेमा जगत की जानी_ मानी हस्तियां(सेलिब्रिटीज)जिनमे अजय देवगन,अक्षयकुमार,शाहरुख खान,ऋतिक रोशन,स्मृति मंधाना,जैकी श्रॉफ,महेंद्र सिंग धोनी,विराट कोहली आदि शामिल है, इसमें तीन पत्ती, जुबां केसरी, गुटका,ब्रिज, रम्मी, सॉलिटेयर,पोकर(ताश का एक प्रकार),आदि गेम्स का ऑनलाइन प्रचार_प्रसार कर रही है .ग्राहक पंचायत का कहना है कि ऑनलाइन गेमिंग व्यक्ति को आदि बना देता है, जो पैसों के लिए खेला जाता है.ये समाज,बच्चों,युवाओं के लिए खतरनाक है.इसके जरिए बच्चों का शारीरिक ,मानसिक व आर्थिक रूप से गंभीर शोषण हो रहा है.देश में वेबसाइट पर सट्टेबाजी व जुआ अवैध है,ऐसे खेल खेलने के लिए बच्चे चोरी,अपराध भी करते है.ऑनलाइन गेम की आदत लगने के बाद कुछ ने तो परेशान होकर आत्महत्या तक कर ली.अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने इस प्रकार के गेम का प्रमोशन करनेवाले व उनसे जुड़ी सेलिब्रिटीज ,क्रिकेटरों को पत्र लिखने का अभियान चला रखा है.  संबंधित विभाग के केंद्रीय मंत्रियों तथा विराट कोहली,महेंद्र सिंग धोनी,ऋतिक रोशन से लेकर500 सेलिब्रिटीज को ग्राहक पंचायत ने लाखों युवाओं के भविष्य का हवाला देते  हुए पत्र लिखा है.साथ ही ग्राहकों,नागरिकों को भी इसका निषेध करने का आह्वान किया है.ग्राहक पंचायत द्वारा विगत 4 माह से हर माह एक विषय लेकर ग्राहक आयोग की नियुक्ति,दूध में मिलावट, एमआरपी,तथा ऑनलाइन गेम्स दुष्परिणाम पर संपूर्ण भारत वर्ष में प्रत्येक प्रांत,जिला,तालुका के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं आदि द्वारा नागरिकों में जनजागृति की है. अ भा ग्रा पंचायत की
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित प्रांत अध्यक्ष डॉ नारायण मेहरे,प्रांत संघटन मंत्री डॉ अजय गाड़े,प्रांत सचिव नितीन काकडे आदि द्वारा भीं पत्र भेजे गए, भंडारा जिला अध्यक्ष प्रेमराज मोहोकार,संघटक जयंत सब्जीवाले,सचिव अनिल शेंडे,संजय आयलवार,रविंद्र तायडे,लोकेश मोहबंशी,प्रकाश कुरोडे,मो. सईद शेख, कृष्णा खेड़ीकर,चंद्रशेखर साठे,जयश्री सातोकर,छाया कावले, अनिता महाजन, दीप्ति कुरोडे, उषा मोहोकार आदि ने इस हेतु सहकार्य किया.

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या