भीम प्रकाश बौद्ध उपसंपादक चित्रा न्युज मध्य प्रदेश
इंदरगढ़ नगर :-में दर्जनों कर्मचारी फिर भी इंदरगढ़ नगर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है फिर भी जिम्मेदार अधिकारी बिल्कुल भी साफ-सफाई की तरफ ध्यान नहीं देते हैं जिससे गंदगी सुबह शाम सबसे ज्यादा बढ़ जाती है नगर परिषद के द्वारा डस्टबिन लगवाए गए थे वह सड़कों से गायब है जिससे आम आदमी कूड़ा कचरा सड़क पर ही फैला देता है जिससे गंदगी और ज्यादा बढ़ रही है और गंदगी का आलम भी जोर पकड़ता जा रहा है चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है इससे अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की जगह-जगह गंदगी क्यों पसरी रहती है उसकी तरफ ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा एक तरफ तो सरकार करोड़ों रुपया सरकार स्वच्छता अभियान पर खर्च किया जा रहा है फिर स्वच्छता अभियान कहां गायब हो जाता है स्वच्छता अभियान दम तोड़ता नजर आ रहा है साफ सफाई के नाम पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है एक ही कर्मचारी कई वर्षों अपनी सेवा दे रहा है वह सीएमओ है जबकि कायदे वह नियम अनुसार एक सीएमओ एक वर्ष तक ठहरता है फिर इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की किस कदर भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है पैसे के दम पर कोई किसी की नहीं सुन रहा है वरिष्ठ अधिकारी निरीक्षण ही नहीं कर रहे हैं तो कैसे होगा विकास और कैसे होगी साफ-सफाई


0 टिप्पण्या