Ticker

6/recent/ticker-posts

🌻धम्म प्रभात🌻

🌻धम्म प्रभात🌻 
 
[क्या भगवान बुद्ध भोग-रहित है?]

वेरञ्ज ब्राह्मण ने भगवान बुद्ध पर दोषारोपण करते हुए कहा-
आप तो गोतम भोग-रहित हैं।

भगवान ने ब्राह्मण को उत्तर दिया-
ब्राह्मण! जिस  दृष्टि से तू कहता है उस दृष्टि से तो नहीं, किन्तु एक दूसरी दृष्टि है जिससे मेरे बारे में ठीक- ठीक कहने वाला यह कह सकता है कि श्रमण गोतम भोग- रहित हैं। 
हे ब्राह्मण! जो रुप-भोग हैं, जो शब्द-भोग हैं, जो गंध-भोग हैं, जो स्पृष्टव्य- भोग हैं, वे तो तथागत के सभी प्रहीण हो गए हैं, जड़ से जाते रहे हैं, कटे ताड- वृक्ष के समान हो गए हैं, अभाव- प्राप्त हो गए  हैं, उनकी पुनरुत्पत्ति की कोई सम्भावना नहीं रही हैं।

हे ब्राह्मण! यह वह दृष्टि है, जिससे मेरे बारे में ठीक-ठीक कहने वाला यह कह सकता है कि श्रमण गोतम भोग-रहित है। 

नमो बुद्धाय🙏🙏🙏 
Ref: वेरञज सुत्त 
26.08.2024

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या