Ticker

6/recent/ticker-posts

🌻धम्म प्रभात🌻

🌻धम्म प्रभात🌻
 
[क्या भगवान बुद्ध अक्रियावादी  है?]

वेरञ्ज ब्राह्मण ने भगवान बुद्ध पर दोषारोपण करते हुए कहा-
आप तो गोतम अक्रियावादी हैं।

भगवान ने ब्राह्मण को उत्तर दिया-
ब्राह्मण! जिस  दृष्टि से तू कहता है उस दृष्टि से तो नहीं, किन्तु एक दूसरी दृष्टि है जिससे मेरे बारे में ठीक- ठीक कहने वाला यह कह सकता है कि श्रमण गोतम 
अक्रियावादी हैं। 

हे ब्राह्मण! मैं शारीरिक दुश्चरित्रता, वाणी की दुश्चरित्रता तथा मानसिक दुश्चरित्रता न करने की बात करता हूं तथा नाना प्रकार  के पाप - कर्मों के न करने की बात करता हूं।

हे ब्राह्मण! यह वह दृष्टि है, जिससे मेरे बारे में ठीक-ठीक कहने वाला यह कह सकता है कि श्रमण गोतम अक्रियावादी है। 

नमो बुद्धाय🙏🙏🙏
Ref: वेरञज सुत्त 
27.08.2024

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या