Ticker

6/recent/ticker-posts

रमज़ान के पवित्र अवसर पर नूरी बहु.सामा.संस्था द्वारा बंदरझिरा दरगाह पर की गई स्वच्छताऔर शांति,अमन की दुआ



भंंडारा :-रमज़ान के पवित्र अवसर पर 26 वे रोज़े पर नूरी बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था(आंबागड) द्वारा बाबा सिद्दीक शाह र.अ.के बंदरझिरा दर्गा परिसर की स्वच्छता की गई  तथा वर्तमान में युद्ध के चलते दुनिया मे समस्त मानवजाती की सुरक्षा,शांति और अमन के लिए दुवाएं,प्रार्थना भी की गई. इसमें ग्रीन हेरीटेज़ सामाजिक,पर्यावरण संस्था का भी सहभाग था. 
             आंबागड नूरी जामा मस्जिद के मौलाना जनाब अब्दुल मज़ीद शेख(  सौंसर),नूरी  सामाजिक बहुउद्देशीय संस्था के अध्यक्ष नासीर खां पठाण, सचिव शरीफ शेख, ग्रीन हेरिटेज के अध्यक्ष मो.सईद भाई शेख, शकील  सिद्दीकी, मंजूर अहमद शेख,रशीद शेख,समीर खां पठाण, सिद्दीक शेख, सिमरान शेख, सिद्दीक सैय्यद, हबीब शेख आदी ने इसमें सहकार्य किया. "रमज़ान शांति, इन्सानियत ,भाईचारगी और मोहब्बत का पैग़ाम देनेवाला पवित्र और पाक महिना है और बंदरझीरा स्थित सैयद सिद्दीक शाह की दरगाह एकता और अखंडता की प्रतीक  होकर यहां आकर बड़ा सुकून सा महसूस हो रहा है " ऐसा प्रतिपादन मौलाना जनाब अब्दुल मजीद शेख ने इस अवसर पर किया. 

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या